उत्तराखण्ड
Trending

15 अक्टूबर को झलक इरा के मंच पर सम्मानित होंगी 40 प्रतिभावान महिलाएं

देहरादून । झलक इरा लाइफस्टाइल एग्जिबिशन के मंच पर वुमन अचीवर्स अवार्ड से 40 प्रतिभावान महिलाओं को 15 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि हर साल की भांति इस बार भी झलक इरा के मंच से ऐसी 40 महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। यह सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत उम्दा कार्य कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और मंच दे रही हैं। इसके साथ झलक इरा एग्जीबिशन में इस बार न सिर्फ देहरादून एवं चंडीगढ़, बल्कि मुजफ्फरनगर और हरियाणा आदि जगहों से भी महिला उद्यमी आकर अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं। इसके लिए शाम के सत्र में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट एवं गरबा नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है।

मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि 15 अक्टूबर को राजपुर रोड स्थित मधुबन होटल में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। पूरे दिन महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper