RADA
अपराध
Trending

प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुल‍िस

 सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। साेमवार काे दोनों की लाश घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पीढ़ा गांव में सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काेतवाली थाना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर रविवार की शाम को प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। तब अचानक कुलदीप ने गर्म तेल सिपाही घनश्याम पर उड़ेल दिया। गंभीर हालत में घनश्याम सोनवानी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू ने हमला कर माैके से फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी 32 वर्षीय मेहुफैज और 11 वर्षीय आलिया शेख बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों ही लोगों की नृशंस हत्या कर शव को खेत के पास फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका