RADA
खेल

न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही खत्म हुआ भारत का सफर

India's journey ends

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय यूएई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप-2024 से बाहर हो गई है। उसका सेमीफाइनल में जाना पाकिस्तान की जीत पर निर्भर था। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने हरा दिया और इसी के साथ भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना,सपना ही रह गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के हारने पर सवाल उठ रहे हैं और ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा कर दिया जो आमतौर पर होता नहीं है।पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 11.4 ओवरों में महज 56 रनों पर हार गई।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

इस मैच में पाकिस्तान टीम को सिर्फ अपने देश से ही समर्थन नहीं मिल रहा था बल्कि भारत से भी साथ मिल रहा था। लेकिन पाकिस्तान ने अपने टी20 इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शनों में से एक किया और नतीजा ये रहा कि वो तो हार गई और भारत की उम्मीदें भी तोड़ दीं। इस मैच में पाकिस्तान की फील्डरों ने आठ कैच छोड़े। ये कैच मुश्किल नहीं थे। कई कैच इसमें काफी आसान थे जो आसानी से पकड़े जा सके थे। ये कैच गर पकड़ लिए जाते तो न्यूजीलैंड की टीम और सस्ते में ढेर हो जाती।फील्डिंग के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी भी चिंता का विषय रही। पाकिस्तान ने जो स्कोर बनाया वो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सबसे कम स्कोर है।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

कुछ दिन पहले हॉकी के मैदान में ही कुछ ऐसा दिखा था जब पाकिस्तान की टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को सपोर्ट करने पहुंची थी। 17 सितंबर को खेले गए फाइनल में भारत और चीन की टीमें आमने-सामने थीं और पाकिस्तान की टीम चीन के झंडे लेकर स्टैंड में बैठी थी। भारत ने ये मैच 1-0 से जीता था।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

इसके बाद पाकिस्तान हॉकी टीम को काफी ट्रोल किया गया था।इसी को देखते हुए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं कि ये टीम भी भारत को बाहर करने के लिए जान बूझकर हारी है। पाकिस्तान अगर ये मैच जीत जाती तो भारत का सेमीफाइनल में जाना तय होता। पाकिस्तान की जीत के बाद भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान,तीनों के चार-चार अंक होते और फिर नेट रनरेट पर मामला फंसता जहां टीम इंडिया बाजी मार ले जाती।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका