उत्तराखण्ड
Trending

तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 18 से होगा शुरू

देहरादून। तीन दिवसीय गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव-2024 का आयोजन 18 से 20 अक्टूबर तक महेंद्र ग्राउंड, गढ़ी कैंट में आयोजित होगा। इस दौरान महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार के साथ ही गोर्खाली, गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने बुधवार को यहां पत्रकारों काे बताया कि इस बार गोर्खा दशै दिवाली महोत्सव 18 से 20 अक्टूबर को हाेगा। इस आयोजन में पिछले साल से बेहतर तैयारी की जा रही है और उत्तराखंड के लोगों को हर वर्ष की भांति इस साल भी गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं नेपाली संस्कृति की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। जहां पर देहरादून के लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं और दिवाली की खरीदारी भी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

समिति के महासचिव विशाल थापा ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि में अभिनव कुमार डीजीपी उपस्थित रहेंगे। वहीं 19 अक्टूबर को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल राजदूत डॉक्टर सुरेंद्र थापा और विधायक धर्मपुर विनोद चमोली उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन म मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कैबिनेट मंत्री और मसूरी गणेश जोशी उपस्थित रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

संस्था के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी टेकु थापा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में इस बार देहरादून के लोगों के लिए हम लेकर आए हैं। अंतरराष्ट्रीय गायिका निर्जला गुरुंग, चीज गुरुंग एवं दृष्टिहीन गायिका मंदिरा थापा। यह सभी कलाकार अपने-अपने क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्धि प्राप्त कलाकार हैंl वही आप लोगों के लिए हम नेपाल की संस्कृति प्रस्तुति का भी आयोजन कर रहे हैं। जिसमें नेपाल की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आपको नेपाल की संस्कृति एवं संस्कार से परिचित कराएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

पत्रकार वार्ता के दाैरान वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तामाङ, उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देवकला दीवान, सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनू गुरुगं, ज्योति राना, सोना शाही, एनबी थापा, बुद्धेश राई, यामु राना, मीन गुरुंग, बबिता गुरुंग, सुरेश राई, तुला राना, अनीता प्रधान, नरेंद्र थापा एवं पूरन बहादुर थापा मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें : अमित चिमनानी के अभियान ‘आओ बनाए स्वस्थ छत्तीसगढ़’ के तहत रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित हेल्थ कैंप में कई ने कराई जांच

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper