छत्तीसगढ़
Trending

डसेलडोर्फ (जर्मनी) में दिखेंगे वेदांता एल्युमीनियम के सस्टेनेबल समाधान

रायपुर । डसेलडोर्फ (जर्मनी) में एल्युमीनियम 2024 के अंतर्गत विश्व व्यापार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके दौरान जानी-मानी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी, वेदांता एल्युमीनियम, एल्युमीनियम 2024 विश्व व्यापार मेले में अपने सस्टेनेबल एल्युमीनियम उत्पाद ‘रिस्टोरा’ को प्रदर्शित करेगी। इस आयोजन में वेदांता अपने बूथ नंबर 64डी5 पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करेगा।

वेदांता एल्युमीनियम के मुख्य प्रचालन अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि हम एल्युमीनियम 2024 में अपने सस्टेनेबल एल्युमीनियम उत्पादों को प्रदर्शित करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हमारी यह सहभागिता और दायित्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग को उन्नत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वेदांता एल्युमीनियम, भारत का लगभग 50% एल्युमीनियम उत्पादन करता है और अपने उत्पादों का 50% से अधिक हिस्सा विश्वभर में निर्यात करता है। यूरोप, वेदांता के सस्टेनेबल एल्युमीनियम समाधानों का एक प्रमुख बाजार है। इस आयोजन में कंपनी का फोकस अपने न्यून-कार्बन एल्युमीनियम उत्पाद ‘रिस्टोरा’ पर रहेगा, जो पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता देता है।

वेदांता एल्युमीनियम के उत्पाद ऑटोमोटिव, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल, एयरोस्पेस, नवीकरणीय ऊर्जा और पैकेजिंग जैसे उद्योगों में काम आते हैं। कंपनी की सस्टेनेबिलिटी को एन्वायर्नमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन (ईपीडी) इंटरनेशनल और एल्युमीनियम स्टुअर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) द्वारा मान्यता मिली है। वेदांता एल्युमीनियम भारत में सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी है और अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए जाना जाता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper