देश-विदेश
Trending

मकान में लगी भीषण आग, दाे लोगों की माैत

नई दिल्ली । शाहदरा के भोलानाथ नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की तीसरी व चौथी मंजिल पर लगी आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में झुलसे चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की छह गाड़ियाें ने दाे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आज सुबह 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इमारत की तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगी थी। यह मकान मनीष गुप्ता का है। दमकल कर्मियों ने आग में झुलसे कैलाश गुप्ता (72), भगवती गुप्ता (70), मनीष गुप्ता (45), पार्थ गुप्ता (19) को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान शिल्पी गुप्ता (42) और प्रणव गुप्ता (16) के शव बरामद हुए। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। फिलहाल फर्श बाजार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका