छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम ने रिंग रोड हाईवे मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

10 अवैध पंचर दुकाने जोन 8 ने हटायी, अवैध वाहन पार्किंग पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही

रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन नगर निवेश विभाग की टीम ने यातायात पुलिस बल के साथ मिलकर राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में रिंग रोड हाईवे में किये गये अतिक्रमणों पर अभियान चलाकर कडी कार्यवाही की ।

वहीं यातायात पुलिस द्वारा रिंग रोड में अवैध पार्किंग कर खडे किये गये भारी वाहनों को हटाने एवं जुर्माना करने की कडी कार्यवाही की गई।  इसके तहत नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग ने थाना पुलिस यातायात पुलिस के साथ मिलकर जोन 8 जोन कमिश्नर  ऐ.के. हालदार के नेतृत्व एवं नगर निवेश अभियंताओं की उपस्थिति में टाटीबंध रिंगरोड चैक बिलासपुर बायपास रोड हाईवे मार्ग में अभियान चलाकर सडक पर कब्जा जमाकर संचालित अवैध टायर पंचर दुकानों को हटाने की कार्यवाही की । लगभग 10 अवैध पंचर दुकानों को रिंगरोड से हटाकर कब्जा हटाया गया ।

रिंग रोड पर अवैध पार्किंग करके खडे किये गये भारी वाहनों को पुलिस प्रशासन ने हटाने की कार्यवाही की एवं भारी वाहनों के चालको पर जुर्माना किया। जिससे रिंगरोड बायपास रोड हाईवे में नागरिको को यातायात जाम से मुक्ति मिली एवं यातायात सुगम बन गया । अभियान आगे भी जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से जारी रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper