छत्तीसगढ़
Trending

जवान ने एके-47 से खुद को मारी गोली

 कोरबा । कोरबा जिले में साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड के मेगा कोयला खदान कुसमुंडा परियोजना में सुरक्षा हेतु तैनात त्रिपुरा राइफल्स के युवा राइफ़ल मैन आज़ाद सिंह ने अपने सर्विस गन (एके 47) से आत्महत्या कर ली।

ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने ऐसा तरीका जो किसी ने नहीं बतया – Pratidin Rajdhani

इस सनसनीखेज घटना को लेकर साउथ ईस्ट कोल लिमिटेड के डॉ सनीश चन्द्र , जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक जानकारी मृतक जवान के साथियों के हवाले से बताया है कि पारिवारिक विवाद से वह तनाव में था।

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani

आज़ाद सिंह राइफ़लमैन ( डेल्टा कंपनी) की जनरल ड्यूटी, प्रथम बटालियन टीएसआर रात्रि पाली में कुसमुंडा ओसी खदान में थी। उनकी ड्यूटी 29 कोयला स्टॉक पर थी। ड्यूटी के दौरान 18 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी सर्विस राइफल (एके 47) से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह राजस्थान के रहने वाले थे। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पत्नी से कुछ विवाद था, जो इस समय राजस्थान में हैं। उसे ⁠नियमित छुट्टी दी गई थी। चालू वर्ष में तीन बार छुट्टी का लाभ उठाया है। अंतिम छुट्टी अगस्त 2024 में ली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है टीकाकरण- Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button