उत्तराखण्ड

अब पेपरलेस होगी उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही, डिजिटलीकरण का काम शुरू

देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा में कागज रहित संचालन और ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। ई-विधानसभा के लिए सभी विधायकों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र की कार्यवाही का संचालन पूरी तरह से डिजिटलीकरण होगा।

उत्तराखंड विधानसभा की ओर से इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई है। आगामी विधानसभा सत्र से पहले देहरादून विधानसभा और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय ई-विधान (नेवा) के माध्यम से आगामी सत्र की कार्यवाही का संचालन भी होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडीडी ने एक मुलाकात के दौरान कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में ई-ऑफिस पर शत-प्रतिशत काम किया जाएगा। विधानसभा में डिजिटल कार्यवाही को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। केन्द्र सरकार से राज्य विधानसभा को फंड मिल गया है। इसको लेकर उत्तराखंड विधानसभा में इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। यह डिजिटलीकरण देहरादून विधानसभा और ग्रीष्मकालीन विधानसभा गैरसैंण भवन में किया जा रहा है। इस संबंध में कर्मचारियों के अलावा संबंधित लोगों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper