छत्तीसगढ़
Trending

ठाकुर प्यारेलाल सिंह को पुण्यतिथि पर निगम एमआईसी सदस्य  ज्ञानेश शर्मा एवं आमजनों ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर । आज त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्यतिथि पर  रायपुर शहर के जीई मार्ग में बुनकर भवन के समीपस्थ स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्त्ववधान में नगर निगम जोन क्रमांक 5 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने रखे गए संक्षिप्त और गरिमामय आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड नम्बर 40 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य  ज्ञानेश शर्मा सहित सेवानिवृत्त आईजी  पी. एन. तिवारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  मुरली मनोहर खंडेलवाल, सामाजिक कार्यकर्त्ता  विश्वजीत सिंह ठाकुर, अमर ठाकुर, सुशील सिंह जंघेल, शुभजीत सिंह ठाकुर जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा सहित बुनकरों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों,आमजनों, नगर निगम जोन 5 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बड़ी संख्या में त्यागमूर्ति ठाकुर प्यारेलाल सिंह को पुण्यतिथि पर नमन कर प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button