RADA
देश-विदेश
Trending

संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा की बैठक आज

नई दिल्ली । संगठनात्मक चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वपूर्ण बैठक आज होनी है। इसकी अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। बैठक में संगठनात्मक स्तर के पार्टी नेता शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। मंडल (ब्लॉक), जिला और फिर राज्य अध्यक्षों से शुरू होकर राज्य स्तर पर नेताओं का चुनाव को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भाग लेने वालों में केंद्रीय चुनाव समिति के पदाधिकारी, राज्य चुनाव पदाधिकारी, भाजपा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन सचिव शामिल होंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में पार्टी ने राष्ट्रव्यापी संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण को राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, राज्य इकाई अध्यक्षों के लिए चुनाव दिसंबर तक पूरी कर लिए जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका