RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ महिला चेम्बर एवं नारायणा हास्पीटल के संयुक्त तत्वाधान में स्तन कैंसर जागरूकता शिविर 22 अक्टूबर को

रायपुर । रायपुर महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि अक्टूबर महीने को अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर महिला विंग एवं नारायण स्वास्थ्य एमएमआई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को पार्षद कार्यालय, हनुमान मंदिर चैबे कॉलोनी, रायपुर एवं गुरूवार, दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को जोशी होम्योपैथिक क्लिनिक अनुपम नगर, रायपुर में समय सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक नि:शुल्क स्तन जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


मधु अरोरा ने आगे बताया कि उक्त जांच शिविर में निम्नलिखित सेवाएं जैसे- निरामई मशीन द्वारा नि:शुल्क मैमोग्राफी, शुगर जांच एवं रक्तचाप जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मधु अरोरा ने आयोजित जांच शिविर में आकर स्वास्थ्य सेवाएं लेने हेतु आम नागरिकों से आग्रह किया।  अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में संपर्क कर सकते है: 9425208899 (इंदिरा जैन, समता कॉलोनी) ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका