RADA
देश-विदेश
Trending

अमित शाह को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह को आज उनके जन्मदिन पर बधाई दी।भाजपा ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर एक्स हैंडल में बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल में लिखा, ” श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। ” भाजपा ने लिखा है, ” भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका