
गरियाबंद ।घने कोहरे की वजह से आज मंगलवार सुबह देवभोग से रायपुर जा रही महेश बस सर्विस की बस अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसा गरियाबंद जिले के नेशनल हाइवे पथरी नाला के पास मोड़ पर हुई है। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दशहरा सत्य सनातन जीत का- Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : घर में होंगे ये पौधे तो भाग जायेंगे सब बीमारियाँ – Pratidin Rajdhani
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना में दो यात्रियों का पैर टूट गया है। घायलों को इलाज के लिए मैनपुर लाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद इंदागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़ें : गले की खराश को दूर करेंगे ये 5 हर्ब्स और मसाले, बाहर निकल आएगा सीने में जमा कफ

