लाइफ स्टाइल

क्या होगा असर एक महीने के लिए छोड़े देंगे नमक

नई दिल्ली। नमक हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा होता है, जिसके बिना खाना बिल्कुल बेस्वाद लगता है। नमक हमारी डाइट का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना किसी भी व्यंजन की कल्पना करना तक मुश्किल है। हालांकि, नमक की ज्यादा मात्रा सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, जिसकी वजह से अक्सर इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर एक महीने के लिए नमक को पूरी तरह से छोड़ दिया जाए, तो इससे सेहत पर क्या असर होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ज्यादा नमक तो शरीर के लिए हानिकारक है ही, लेकिन बिल्कुल भी नमक न खाना भी कई तरह से नुकसानदेय हो सकता है। ऐसे में आज इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि पूरी तरह से नमक को छोड़ देने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में-

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

थकान
अगर आप पूरी तरह से नमक को छोड़े देते हैं, तो इससे आपको थकान होनी शुरू हो सकती है। दरअसल, शरीर में नमक न होने की वजह से बॉडी का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस गड़बड़ा सकता है, जिससे हर समय थकान महसूस होती है। शरीर में सोडियम का लेवल सीमित मात्रा में जरूरी है। ऐसे में बिल्कुल नमक न खाने की वजह से शरीर में सोडियम का स्तर काफी कम हो गया, जिसके कारण चक्कर आ सकते हैं और थकान महसूस हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : देर रात केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

लो ब्लड प्रेशर
एक महीने तक पूरी तरह नमक न खाने की वजह से आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। दरअसल, शरीर में सोडियम न होने की वजह से वॉटर रिटेंशन में कमी आ सकती है, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल गिर सकता है। साथ ही उल्टी, मतली जैसी परेशानियां भी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं

ऐंठन
पूरी तरह से नमक बंद करने की वजह से मांसपेशियों की ऐंठन भी हो सकती है। एक महीने नमक न खाने की वजह से शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से रात में सोते समय अचानक मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको मसूरी में जरूर विजिट करना – Pratidin Rajdhani

पूरी तरह नमक बंद करना सही या गलत
ऊपर बताए गए प्रभावों से यह साफ पता चलता है कि नमक सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी जरूरी है। ऐसे में इसे पूरी तरह से बंद करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसे पूरी तरह से बंद करने की बजाय सीमित मात्रा में खाना सही है।

ये खबर भी पढ़ें : धर्मेंद्र से क्यों अलग होना चाहते थे हेमा मालिनी से ? – Pratidin Rajdhani

एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक एक व्यक्ति को रोजाना 5 ग्राम तक ही नमक अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे ज्यागा नमक की मात्रा कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है, जिसमें हार्ट डिजीज, गैस्ट्रिक कैंसर, मोटापा, ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी की बीमारी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कढ़ी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ढेरों फायदे

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका