देश-विदेश
Trending

जामिया में गूंजे फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे, हंगामा

नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया परिसर में मंगलवार को दिवाली के आयोजन के दौरान छात्रों के दो गुटों में हंगामा हो गया। एक पक्ष ने दिवाली के कार्यक्रम को रोका और फिलीस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। दीये बुझाने और नारे लगाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। दोनो गुटों के बीच हाथापाई हुई।

दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे छात्रों का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने रंगोली हटवाते हुए दीये बुझा दिए। बताया गया है कि इस घटना पर जामिया परिसर में करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ। एक वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। तब तक दोनों गुट वहां से जा चुके थे।

दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी रवि कुमार ने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से देर रात तक कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर का मामला है। उसे जल्द शांत करा दिया गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button