छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रपति मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें किन रास्ताें से हाेकर गुजरेगा काफिला

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को दाे दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू लगभग 6 से 7 कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अफसर हाईअलर्ट हो गए है। वीआईपी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस विभाग ने राजधानी रायपुर के लिए रूट चार्ट भी जारी किया है। वहीं इस दौरान रायपुर और दुर्ग, IG अमरेश सुरक्षा की कमान संभालेंगे। साथ ही एक हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू दौरे के दौरान आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होगी। राष्ट्रपति नवा रायपुर में आदिवासियों से मुलाकात करेंगी, जिसमें वह उनके अनुभव और योजनाओं की जानकारी को टटोलेंगी। इस अवसर पर, राष्ट्रपति आदिवासी संस्कृति पर आधारित किताबों का विमोचन भी करेंगी, जो इस समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रकट करती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इस दौरान रायपुर रेंज IG अमरेश मिश्रा राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा कमान संभालेंगे दूसरे जिलों के अफसरों और बल को रायपुर बुलाया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षा के लिए 8 DIG और करीब 10 एसपी रैंक के अफसर तैनात होंगे। एडिशनल SP सहित DSP रैंक के दो दर्जन से अधिक अफसर राष्ट्रपति की सुरक्षा करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार मॉकड्रिल किया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरा कार्यक्रम 

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन) : – सुबह 11 बजे राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन। सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। दोपहर 3 बजे NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात। शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन)
सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा। सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान। सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दोपहर 1:30 बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

ट्रैफिक प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग
राष्ट्रपति के इन कार्यक्रमों के दौरान कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू होंगे। खासकर एस हॉस्पिटल और डीडीयू ऑडिटोरियम के कार्यक्रमों के दौरान रिंग रोड नंबर-1 पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
माना विमानतल जाने वाले यात्रियों के लिए जोरा-धरमपुरा या सेरीखेरी-नवा रायपुर मार्ग को उपयोग में लाने की सलाह दी गई है। एस हॉस्पिटल और डीडीयू ऑडिटोरियम जाने वाले मार्गों पर सामान्य यातायात अस्थायी रूप से रोका जाएगा। इन मार्गों पर आवागमन करने वाले नागरिकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper