छत्तीसगढ़
Trending

राज्यपाल डेका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे।

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति  मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव  हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper