छत्तीसगढ़
Trending

डीडी  नगर जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास अंतिम चरण में

पाथवे को म्यूरल आर्ट व पेंटिंग से दिया जा रहा नया कलेवर 

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक  अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित डी डी नगर जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्य पूर्णता की ओर है।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि.के मुख्य परिचालन अधिकारी  उज्जवल पोरवाल के साथ प्रोजेक्ट इंजीनियरर्स की टीम दिन एवं रात की पालियों में सतत् पर्यवेक्षण & निरीक्षण कर रही है एवं तेजी से कार्य को क्रियान्वित करा रही है।

जोन 7 रोड प्रोजेक्ट डी डी नगर खंड के तहत एनआईटी तिराहा से डीडी नगर मार्ग के दोनों ओर के पाथवे को म्यूरल आर्ट और 2डी पेंटिंग से आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। पैदल चलने वालों के लिए पुराने बने पाथवे का पुनर्विकास किया गया है साथ ही यहां बैठने के लिए बैंच भी लगाए गये हैं। रोड डिवाइडर को भी भव्य & आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। 1.1 कि.मी. लंबे इस मार्ग पर सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper