छत्तीसगढ़
Trending

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु आई.आई.टी. भिलाई पहुंची

रायपुर । राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु आज दुर्ग जिले के भिलाई स्थित आई.आई.टी.  पहुंची।  राष्ट्रपति आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुई शामिल। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह का आयाेजन किया जा रहा है। इस दाैरान राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साथ उपस्थित हैं। राष्ट्रपति के हाथों सात छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल मिलेगा । दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button