देश-विदेश
Trending

भीषण सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको के स्टेट जकाटेकास में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जाकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। यह दुर्घटना शनिवार सुबह उस समय हुई जब एक बस, जो सिउदाद जुआरेज की ओर जा रही थी, एक ट्रैक्टर-ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहन खाई में गिर गए।


यूएस-मेक्सिको बॉर्डर पर चिहुआहुआ राज्य के सियुदाद जुआरेज शहर जा रही यात्रियों से भरी बस की मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए। मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में सभी 19 लोग मेक्सिको के रहने वाले हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper