RADA
लाइफ स्टाइल

फेस्टिव सीजन में ऐसे में रखें स्किन का ख्याल

नई दिल्ली। महिलाएं अक्सर अपनी खूबसूबती को निखारने के लिए कुछ न कुछ उपाय करती रहती हैं। खासकर त्योहारों के सीजन में महिलाएं अपने लुक का ज्यादा ध्यान रखती हैं। दीवाली का त्योहार साज-सज्जा का पर्व होता है। इस दौरान लोग न सिर्फ अपने घरों की सजावट करते हैं, बल्कि खुद भी अच्छी तरह से तैयार होते हैं। खासकर महिलाएं अक्सर इस खास दिन खास तरीके से तैयार होती हैं और खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेकअप करती हैं। सिर्फ त्योहार ही नहीं, कुछ ही दिनों शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में शादियों में भी सबसे अलग दिखने के लिए अक्सर मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि, बार-बार मेकअप करने से स्किन पर इसका गहरा असर पड़ता है, क्योंकि लगातार केमिकल्स और भारी मेकअप से त्वचा का नेचुरल ग्लो कम होने लगता है, जिससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो जाती है। इसलिए मेकअप करते समय कुछ सावधानियां बरतना और बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं शादियों या फेस्टिवल के दौरान मेकअप से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाने के कुछ प्रभावी तरीके-

प्राइमर का इस्तेमाल करें
स्किन पर प्राइमर का उपयोग कई तरह से लाभदायक है। ये स्किन पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाता है, जो मेकअप को सीधे स्किन में अंदर जाने से रोकता है। यह न सिर्फ मेकअप को टिकने में मदद करता है, बल्कि स्किन को भी सुरक्षित रखता है।

नेचुरल और हल्के प्रोडक्ट्स चुनें
फेस्टिवल या किसी फंक्शन के लिए ज्यादा केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो स्किन पर हल्के और सुरक्षित होते हैं।

स्किन डिटॉक्सिफिकेशन भी जरूरी
स्किन को हेल्दी रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन बेहद जरूरी है। इसके लिए हफ्ते में कम से कम एक बार फेस मास्क लगाएं या स्टीम लें, इससे स्किन पोर्स खुलते हैं और गंदगी बाहर निकल जाती है।

मिनिमल मेकअप अपनाएं
ज्यादा मेकअप करने से स्किन के पोर्स बंद हो सकतें हैं, जिससे मुंहासे और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि त्योहारों में मिनिमल और नेचुरल लुक रखें, जिससे त्वचा को आराम मिल सके।

साफ ब्रश और स्पंज का इस्तेमाल करें
मेकअप के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने मेकअप ब्रश और स्पंज को नियमित रूप से साफ करें। गंदे ब्रश या स्पंज के इस्तेमाल से त्वचा पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे इरिटेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

सही तरीके से हटाएं मेकअप
फेस्टिवल या पार्टी एंजॉय करने के लिए मेकअप हटाने में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मेकअप रिमूव करने के लिए एक अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें और मेकअप को पूरी तरह से साफ करें और इसके बाद मॉइश्चराइजर से त्वचा को हाइड्रेट करें।

त्वचा को हाइड्रेट रखें
फेस्टिवल के दौरान और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और त्वचा को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी है। साथ ही आप हाइड्रेटिंग सीरम और मॉइश्चराइजर का नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहे और स्किन स्वस्थ दिखे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका