छत्तीसगढ़
Trending

 विधायक पुरंदर मिश्रा एवं पार्षद नीलम  जगत ने निगम जोन 4 के वार्ड 47  में विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ     

रायपुर । आज रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत वार्ड पार्षद   नीलम नीलकंठ जगत सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, रहवासियों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाईन में अम्बेडकर भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने 19 लाख 37 हजार रूपये, वार्ड के सिविल लाईन में विभिन्न मुख्य मार्गो में सड़क डामरीकरण कार्य 20 लाख रूपये एवं वार्ड क्षेत्र में क्रिशचियन कॉलोनी में सिविल लाईन क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सीसी रोड एवं पेवर ब्लाक लगाये जाने के विविध नवीन विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर प्रारम्भ करवाया।

सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत  लगभग 59 लाख 37 हजार  रूपये की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण, सीसी रोड, पेवर ब्लाक लगाने के नवीन विकास कार्य शीघ्र करवाये जायेंगे। रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने भूमिपूजन करते हुए स्थल पर नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, सहायक अभियंता  दीपक देवांगन को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित  जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चयनित स्थानों में प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने  निर्देशित किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper