छत्तीसगढ़
Trending

 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से मिली जशपुर जिले को बड़ी सौगात

प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है। सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani

उल्लेखनीय है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार दृकोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग दृतपकरा दृलवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता दृकुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपये से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं।इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के विकास में आई तेजी

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की इस पहल से जिले के विकास में तेजी आई है। बेहतर सड़कों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, और स्थानीय निवासियों को भी लाभ होगा। सड़क निर्माण से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।इस परियोजना का कार्यान्वयन जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा और विकास की नई राहें खुलेंगी।जशपुर जिले में सड़क विकास का यह कदम मुख्यमंत्री साय के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्थानीय लोगों के जीवन को सरल और सुलभ बनाने में सहायक साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन – आसमां उड़ान भरो – Pratidin Rajdhani

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper