उत्तरप्रदेश
Trending

एडीजी ने प्रतिभागियाें काे दिलाई खेल भावना बनाए रखने की शपथ

मीरजापुर । अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर की उपस्थिति में 41वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024 का सोमवार को शुभारम्भ किया।

उन्हाेंने खिलाड़ियाें के मध्य खेल भावना बनी रहे, इसकाे लेकर प्रतिभागियाें काे शपथ भी दिलाई़। इसके पूर्व उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया।

41वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के अवसर पर सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन को पुष्प गुच्छ प्रदान कर बैज व कैप लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन परिसर में नव-निर्मित इनडोर बैडमिन्टन कोर्ट का लोकार्पण किया। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल 10 जनपदों मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चन्दौली व आजमगढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया।

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने प्रतिभागियों को सम्बोधित कर उनके मध्य खेल भावना को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका