
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज व गोवर्धन पूजा की दीं शुभकामनाएं
- अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है दीपावली: राज्यपाल
देहरादून । राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। इस दौरान दोनों ने कहा कि सभी त्योहार जीवन में खुशहाली का संदेश लेकर आये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani
साेमवार काे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व, जो आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और समृद्धि के प्रतीक मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की आराधना का दिन है। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का संचार करे। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने प्रार्थना की कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन को सुख,समृद्धि और सौभाग्य को लेकर आए।
ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani
राज्यपाल ने भैया दूज के अवसर पर भाई-बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है। राज्यपाल ने गोवर्धन पूजा की शुभकामना देते हुए कहा कि ये सभी त्योहार सभी के जीवन में सुख,समृद्धि, और खुशहाली का संदेश लेकर आएं।
ये खबर भी पढ़ें : देर रात केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मुख्यमंत्री ने दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन,वैभव,यश,एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना एवं मर्यादा का भी संदेश देता है। दीपों का यह पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं
गोवर्धन पूजा सांस्कृतिक संरक्षण का प्रतीक है :
मुख्यमत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज, देश की आर्थिक और सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार व समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।
ये खबर भी पढ़ें : ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको मसूरी में जरूर विजिट करना – Pratidin Rajdhani
‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करें:
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।
ये खबर भी पढ़ें : ऐसी जगहें हैं जिन्हें आपको मसूरी में जरूर विजिट करना – Pratidin Rajdhani

