
चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में सिरसा रोड पर एक पेट्रोल पंप पर रविवार की रात हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक को विदेशी मोबाइल नंबर से फोन आया और उनसे पांच करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई। धमाके के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

ये खबर भी पढ़ें : करवा चौथ पर Katrina Kaif की फोटो फंस कर रहे वायरल – Pratidin Rajdhani
जानकारी के अनुसार सिरसा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात करीब एक बजे एक बम-नुमा वस्तु फेंक कर ब्लास्ट किया गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक को वॉट्सऐप कॉल जरिए विदेशी नंबर से फोन और मैसेज किया गया। धमाका करने की जिम्मेदारी ली गई। कहा गया कि उनके पेट्रोल पंप पर उन्होंने ग्रेनेड फेंका है और यह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगर उन्हें 5 करोड़ रुपये ना दिए तो उनके घर पर हमला कर परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : टेलिकॉम कंपनी जियो ने ग्राहकों केलिए एक जबरदस्त प्लान – Pratidin Rajdhani
पेट्रोल पंप मालिक खुशविंदर सिंह द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें : देर रात केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

