छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री  साय का  बिलासपुर हेलीपैड पर स्वागत हुआ स्वागत

बिलासपुर / रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में  उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री  अरूण साव भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे।

विधायक  धरमलाल कौशिक,विधायक  सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर  अमर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण चौहान, आईजी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी  रजनेश सिंह सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री   साय कोनी में सिम्स के  200 बिस्तर क्षमता के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी वर्चुअली इसका लोकार्पण करेंगे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper