मनोरंजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक

and showed the firs

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों को 8 सितंबर को कन्या की प्राप्त हुई। अब दिवाली के शुभ मौके पर उन्होंने पहली बार अपने फैंस के साथ बच्ची की झलक शेयर की है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की बेहद प्यारी फोटो शेयर की और उसका नाम भी बताया।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर की है। हालांकि इस फोटो में कपल की बेटी का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसके छोटे-छोटे पैर दिखाए हैं।दिवाली के मौके पर रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी की इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए उसका नाम भी बताया है। रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। फोटो शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन दिया, ‘दुआ पादुकोण सिंह, ‘दुआ’: का मतलब प्रार्थना है.. क्योंकि यह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है। हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। दीपिका और रणवीर’
आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया-
अब दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर उनके प्रशंसक प्यार बरसा रहे हैं। पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल गए। इस फोटो पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। दीपिका की बेस्टी आलिया भट्ट ने भी इस पर कमेंट किया और कई रेड हार्ट इमोजी शेयर किए।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ रहे हैं। जो 1 नवंबर को रिलीज हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका