उत्तरप्रदेश
Trending

मतदान केंद्रों पर आवश्यक सूचनाओं की होगी वाल राइटिंग, पत्र जारी  

मीरजापुर । मझवां उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होने वाले मतदान की तैयारियां शुरु हो गई हैं। मझवां विधानसभा चुनाव के आरओ व उपजिलाधिकारी सदर गुलाबचंद्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य को पत्र लिखकर बूथों पर सूचनाओं की वॉल राइटिंग कराने को कहा है।

उपजिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि वे संबंधित मतदान केंद्रों अथवा स्थलों पर वांछित सूचनाओं की वाल राइटिंग कराएं।

उन्होंने कहा कि अधिकांश प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, कंपोजिट विद्यालय उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्रों को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन स्थानों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र का नाम, मतदेय स्थलों की संख्या व नाम, बीएलओ, सुपरवाइजर, सदर तहसीलदार तथा निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर के नाम व मोबाइल नंबर की वाल राइटिंग कराएं, जिससे मतदाताओं को जानकारी मिलने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि सूचनाएं सबको प्राप्त हो सके, इसके लिए पत्र जारी किया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button