उत्तराखण्ड
Trending

 उत्तराखंड अल्मोड़ा बस हादसे में अब तक 36 की मौत, 24 घायल  

बस में कुल 60 यात्री सवार थे

देहरादून । उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील क्षेत्रांतर्गत कुपि मोटर मार्ग पर रामनगर के पास साेमवार की सुबह हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 36 तक पहुंच गई है जबकि 24 यात्री घायल हैं। चार यात्रियाें की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में कुल 60 यात्री सवार बताए गए हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि बस हादसे में अब तक 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। घायलों का उपचार चल रहा है। राहत व बचाव कार्य लगातार जारी है। चार गंभीर रूप से घायल हैं। तीन घायलों को हेली एम्बुलेंस से एम्स भेजा गया है। एम्स से एक डाक्टर की टीम रामनगर बुलाई गई है, जो मौके पर त्वरित चिकित्सा सुविधा देगी। पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य टीम रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

बस में 60 यात्री सवार बताए गए हैं। इस हादसे में 36 यात्रियों की मौत हुई है। 24 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियाें को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि पांच घायलाें काे देवालय में भर्ती कराया गया है वहीं 16 घायल यात्रियाें का रामनगर में उपचार चल रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper