RADA
जॉब - एजुकेशन

JNVST Admission 2025: नौंवी और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए अब 9 नवंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली। नवोदय विद्यालयों में नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के इच्छुक पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा IX और XI में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST) 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ा दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

अब इन कक्षाओं में दाखिले के लिए 9 नवंबर, 2024 तक आवेदन किया जा सकता हैं। इच्छुक और योग्य छात्र-छात्राएं अब बढ़ी हुई डेट के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राएं चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

JNVST 2025 Class IX, XI Registration: 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024/nvsix/ पर जाएं। अब होमपेज पर, क्रमशः कक्षा 9 और 11 लेटरल एंट्री आवेदन पत्र के लिए लिंक ढूंढें। सटीक विवरण एंटर करके फॉर्म भरें। सबमिट करने से पहले एक बार पूरे आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें। अब भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

JNVST 2025 Class IX, XI Exam : लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST) 2025-26 के लिए आवेदन करते ध्यान रखें ये बातें

लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट फॉर्म भरते वक्त स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि वे सभी शैक्षणिक दस्तावेज और फोटो सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करें। आवेदन पत्र में गड़बड़ी पकड़ में आने पर पत्र को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

JNVST 2025 Class IX, XI Exam Date : 8 फरवरी, 2025 को होगी प्रवेश परीक्षा

एनवीएस नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। एग्जाम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए हॉल टिकट एग्जाम से चंद दिन पहले जारी किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे तीस मिनट की होगी, जिसमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त 50 मिनट आवंटित किए जाएंगे। टेस्ट में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका