
कितनी है डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति, क्या भारत में भी किया है निवेश?
नई दिल्ली। अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में अपनी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिल गई है। ट्रंप की गिनती अमेरिका के सबसे अमीर नेताओं में होती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान
ट्रंप का कारोबार रियल एस्टेट से लेकर मीडिया टेक्नोलॉजी तक फैला हुआ है। उन्होंने भारत में भी निवेश कर रखा है। आइए जानते हैं कि ट्रंप के पास कुल कितनी संपत्ति (Donald Trump Net Worth) है।
ये खबर भी पढ़ें : कन्फ्यूजन खत्म! बड़े काम का है गूगल मैप्स का टेक फ्लाईओवर फीचर
कितने रईस हैं डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2016 में पहली बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का एलान किया था। उस वक्त उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर थी। हालांकि, राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी संपत्ति में गिरावट आई। यह 2020 में घटकर 2.1 अरब डॉलर रह गई। लेकिन, कार्यकाल खत्म होने के बाद ट्रंप की संपत्ति में इजाफा दर्ज किया गया।
उनकी नेटवर्थ 2022 में 3 अरब डॉलर हो गई। वहीं, नवंबर 2024 तक 7 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, नवंबर 2024 में ट्रंप की नेटवर्थ 7.7 अरब डॉलर थी। अगर रुपये में देखें, तो करीब 64,855 करोड़।
ये खबर भी पढ़ें : गंगा उत्सव के लिए हरिद्वार तैयार
ट्रंप की रईसी का राज
डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप का है। चुनाव के दिन यानी 5 नवंबर को ही ट्रंप मीडिया के शेयरों में करीब 15 फीसदी का भारी उछाल आया था। उनके पास गोल्फ क्लब, रिसॉर्ट्स और बंगलों की भरमार है। उनके पास 19 गोल्फ कोर्स हैं। अमेरिका के रियल एस्टेट सेक्टर में भी ट्रंप की तूती बोलती है।
ये खबर भी पढ़ें : अगर हॉरर फिल्म देखना पसंद है तो खुश हो जाए – Pratidin Rajdhani
विरासत में मिली अमीरी
ट्रंप को रियल एस्टेट कारोबार विरासत में मिला है। उनके पिता फ्रेड ट्रंप की गिनती न्यूयॉर्क के सबसे सफल रियल एस्टेट कारोबारियों में होती थी। डोनाल्ड ट्रंप ने 1971 में पिता से मिले 413 मिलियन डॉलर के कारोबार को संभाला और उसे तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने तमाम लग्जरी बिल्डिंग बनवाईं। इनमें ट्रंप पैलेस, ट्रंप वर्ल्ड टॉवर, ट्रंप इंटरनेशल होटल एंड रिसॉर्ट शामिल हैं। दुनिया के तमाम बड़े शहरों के साथ भारत के मुंबई में भी Trump Tower मौजूद है।
ये खबर भी पढ़ें : अगर हॉरर फिल्म देखना पसंद है तो खुश हो जाए – Pratidin Rajdhani
भारत में ट्रंप का निवेश
डोनाल्ड ट्रंप के भारत में भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। भारत में अब तक दो ट्रंप टावर तैयार हो चुके हैं, जो पुणे और मुंबई में हैं। वहीं, गुरुग्राम और कोलकाता में दो और ट्रंप टावर बन रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, कम से कम चार और टावरों की योजना पर काम किया जा रहा है। इससे भारत ट्रंप ब्रांड के लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक बनता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग
फोर्ब्स के अनुसार, मई 2024 तक ट्रंप की कुल नेट वर्थ :
- ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप : 5.6 बिलियन डॉलर
- रियल एस्टेट: 1.1 बिलियन डॉलर
- गोल्फ़ क्लब और रिसॉर्ट: 810 मिलियन डॉलर
- नकद और अन्य संपत्ति: 510 मिलियन डॉलर
- कानूनी देनदारियां: 540 मिलियन डॉलर
ये खबर भी पढ़ें : उसना चावल से एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाई गई, केंद्र की ओर से नोटिफिकेशन जारी
ट्रंप का महलनुमा मेंशन
Donald Trump के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं। वह फ्लोरिडा में पाम बीच के किनारे 1 करोड़ डॉलर कीमत के खूबसूरत मेंशन के मालिक हैं। व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ट्रंप फ्लोरिडा के इसी मेंशन में रहते हैं। यह 1927 में बना था और ट्रंप ने इसे साल 1985 में खरीदा था। यह 20 एकड़ के दायरे में फैला है। इसमें 58 बेडरूम, 33 बाथरूम, 12 फायरप्लेस, एक स्पा, स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स है।
ये खबर भी पढ़ें : देर रात केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
गोल्फ-एयरक्राफ्ट के शौकीन
डोनाल्ड ट्रंप Golf खेलने के काफी शौकीन हैं। उनके पास 19 गोल्फ कोर्स हैं। ट्रंप की रईसी की गवाही उनका एयरक्राफ्ट और कार कलेक्शन भी देता है। ट्रंप के पास 5 एयरक्राफ्ट हैं। वहीं, उनके कार कलेक्शन में रॉल्स रॉयल सिल्वर क्लाउड से लेकर मर्सिडिज बेंज जैसी सैकड़ों लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें : कई ऐसे तरीके हैं जिनके जरिये आप वॉट्सऐप पर बिना नंबर सेव किए मैसेज भेज सकते हैं

