उत्तरप्रदेश
Trending

सीएम योगी 8 नवंबर को गाजियाबाद में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को करेंगे संबोधित

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 08 नवंबर को गाजियाबाद आएंगे। मुख्यमंत्री यहां सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रवक्ता प्रदीप चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम को 04 बजे पहुंचेंगे और पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वह उपचुनाव को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे, इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी गई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button