राज्य
Trending

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी,  केस दर्ज  

मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस के लैंडलाइन फोन पर मिली है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

बांद्रा पुलिस ने लैंडलाइन नंबर पर धमकी भरा कॉल आने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन के सहयोग से जांच शुरू कर दी है। इस धमकी के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 308 (4) और 351 (3) (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

हालांकि, पुलिस ने इसकी अधिकृत जानकारी नहीं दी है, लेकिन अब तक की छानबीन में पता चला है कि यह फोन कॉल छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर से की गई थी और कॉल करने वाले का नाम फैजना है। मुंबई पुलिस की एक टीम बुधवार को ही रायपुर के लिए रवाना हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper