छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : कोंडागांव में बस्तर फाइटर के जवान ने की आत्महत्या 

कोंडागांव ।  कोंडागांव में बस्तर फाइटर के जवान ने शनिवार की देर रात सुसाइड कर लिया। जवान ने बेड पर अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मृतक जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना उरन्दाबेड़ा थाना क्षेत्र के फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंडागांव के बारदा का रहने वाला जवान हरीलाल नाग बस्तर फाइटर्स में पदस्थ था। उनकी पोस्टिंग​​​​​​ धनोरा थाने में थी। नक्सल गतिविधियों की सूचना लेने वह अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उन्होंने देर रात सोते समय खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची उरन्दाबेड़ा थाना पुलिस मौके से पिस्टल और मोबाइल बरामद किया। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper