उत्तराखण्ड
Trending

लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद में भी हो ठहराव, सांसद बलूनी ने  रेल मंत्री को लिखा पत्र 

देहरादून । लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद में भी ठहराव को लेकर पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि लखनऊ से देहरादून को जोड़ने वाली 22545/22546 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन का नजीबाबाद में भी एक स्टॉपेज निर्धारित किया जाए।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि संयुक्त उत्तर प्रदेश के समय से लखनऊ राजधानी होने के कारण लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद आदि शहरों में भारी संख्या में उत्तराखंड के लोग निवास करते हैं और निरंतर इन शहरों में उनका आवागमन बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन देहरादून-लखनऊ के बीच सुगम यात्रा का उपहार उत्तराखंड को दिया है। सांसद बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि अभी तक यह ट्रेन लखनऊ से चलकर बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार में ही रुकती है जबकि मुरादाबाद और हरिद्वार के बीच में 166 किलोमीटर की दूरी के बीच कोई भी स्टॉपेज नहीं है। नजीबाबाद में यदि एक स्टॉपेज बनता है तो गढ़वाल के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा और सुगम यात्रा का साधन बनेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper