मध्यप्रदेश
Trending

घायल तेंदुए की इलाज के दौरान मौत

उमरिया/भोपाल । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित राष्ट्रीय नेशनल पार्क बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर वन परिक्षेत्र के कुदरा गांव के पास जंगल में घायल हालत में मिले तेंदुए की मुकुंदपुर टाइगर सफारी के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। जानकारी मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के डॉक्टर मुकुंदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को तेंदुआ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर वन परिक्षेत्र के कुदरा गांव के पास जंगल में तेंदुआ घायल अवस्था में लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा था। शनिवार को उसे रेस्क्यू किया गया था। तेंदुए ने रेस्क्यू के पहले चार ग्रामीणों को घायल किया था। इसके बाद रेस्क्यू के दौरान तीन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कर्मचारी और दो ग्रामीण और भी घायल हुए थे। घायल तेंदुआ को रेस्क्यू के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकुंदपुर सफारी भेज दिया गया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान रविवार की रात मौत हो गई। सोमवार को जानकारी मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के डॉक्टर मुकुंदपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि तेंदुआ की मुकुंदपुर में मौत हो गई है। बांधवगढ़ के डॉक्टर भी मुकुंदपुर जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper