पंजाब
Trending

चुनाव आयोग ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी को पद से हटाया

चंडीगढ़ । पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ओर से वोटरों को धमकाने की शिकायत पर कार्रवाई न होने के मामले में निर्वाचन आयोग ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी जसबीर सिंह को हटा दिया है। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए।


निर्वाचन आयोग ने पंजाब सरकार को तीन अधिकारियों के नाम का पैनल बनाकर भेजने के लिए कहा है। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा जेल विभाग को पत्र लिखकर कुरूक्षेत्र जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया पर कड़ी नजर रखने का अनुरोध किया है। साथ ही जेल में उसके आसपास के एरिया की गहराई से जांच करने के लिए कहा गया है, ताकि उसके पास से डिवाइस आदि के बारे में पता चल सके। इस मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper