RADA
छत्तीसगढ़

 बलरामपुर जिला के दहेजवार गांव में मिला तीन नरकंकाल , फैली दहशत 

 बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दहेजवार पंचायत के बंद पड़े ईट भट्टे में  शुक्रवार सुबह गांव वालों ने तीन नर कंकाल देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के आसपास करीब 500 मीटर के दायरे में खाेपड़ी सहित हड्डियों के टुकड़े बिखरे हुए मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि नर कंकाल मिलने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गई है। डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और नर कंकाल कितने दिन पुराने हैं और किसके हैं यह कहना अभी मुश्किल है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की किसके नर कंकाल है।

बलरामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरकंकाल को पहले शुक्रवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे दहेजवार गांव के ग्रामीणों ने देखा। खेत के पास एक ईंट भट्टा भी है, जो कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। गांव वालों ने भट्टा के पास खेत में पड़ा नरकंकाल देखा। खेत में ही अलग अलग जगह पर तीन नरकंकाल पड़े हुए थे। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। नरकंकाल मिलने की सूचना के बाद पुलिस बिना देर किए अपनी टीम के साथ खेत में पहुंची। पूरे क्षेत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक और डॉग डॉग स्क्वायड टीम की पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका