छत्तीसगढ़

विधायक मोतीलाल साहू ने किया डेढ़ करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर : आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के तहत यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 के तहत भनपुरी में पाटीदार भवन के पास चर्च के पास से लेकर विजय नगर क्षेत्र तक एवं अन्य विभिन्न स्थानों के मार्गो में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शीघ्र करवाने यतियतनलाल वार्ड नम्बर 4 की पार्षद श्रीमती टेसू नन्दकिशोर साहू सहित नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, कार्यपालन अभियंता योजना अंशुल शर्मा, वार्ड के निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को एक शानदार सौगात दी. रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन कर तत्काल सड़क डामरीकरण कार्य प्रारम्भ करवाकर उसे गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखकर जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ.

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका