मनोरंजन

बेहद खूबसूरत हैं ऐश्वर्या राय की भाभी, बैंक की नौकरी छोड़ ऐसे छापती हैं मोटा पैसा

नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के निजी लाइफ को और परिवार को लेकर अक्सर सुर्खियां बनी रहती हैं। मौजूदा समय में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और पति अभिषेक बच्चन का नाम शादी के मतभेद को लेकर लगातार खबरों में बना हुआ है। लेकिन इन सबके बीच आज हम आपको अभिनेत्री की भाभी श्रीमा राय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय के साथ शादी की।
ब्यूटी के मामले में श्रीमा अपनी ननद ऐश्वर्या राय से दो कदम आगे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी रहती हैं। आइए ऐश की भाभी के बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।
बेहद खूबसूरत हैं श्रीमा राय
ऐश्वर्या राय की तरह उनकी भाभी श्रीमा राय बेहद खूबसूरत और हॉट हैं। इसका अंदाजा आप उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मौजूद तमाम फोटो और वीडियो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इन फोटो को देखकर आप भी श्रीमा की ब्यूटी के दीवाने हो जाएंगे।
आलम ये है कि आए दिन श्रीमा की लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल होती हैं। फैंस उनकी इन पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट भी करते हैं, जिसके चलते वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दरअसल श्रीमा राय अपनी ननद ऐश्वर्या राय की तरह मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2009 में उन्होंने एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी भाग लिया था, जिसमें वह रनर-अप रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर पढ़ाई में अव्वल होने के कारण उन्होंने काफी समय तक बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की। फिलहाल वह कंटेंट क्रिएटर के रूप में जानी जाती हैं।
इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल को हजारों लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है। इन प्लेटफॉर्म पर श्रीमा राय ब्यूटी टिप्स, डेली ब्लॉग, हेयर केयर, ब्रैंड्स के साथ कोलेबोरेशन और स्टाइलिंग आउटफिट के वीडियो डालती हैं। कंटेंट क्रिएटर के तौर पर श्रीमा राय मोटा पैसा कमाती हैं।
बता दें कि एक पार्टी में श्रीमा राय की नजरें ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य से मिली थीं और लंबे वक्त तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी रचा ली। इसके कुछ सालों के बाद इनके दो बच्चे भी हुए, जिनके नाम सुभांष और विहान राय हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका