अपराध
Trending

ज्वेलरी शॉप में जेवरात चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी।  जिले के ज्वेलर्स शॉप में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी से चोरी की गई चांदी के जेवरात सहित बेनटेक्स के सामान भी बरामद कर लिए गए हैं। 

मामले का खुलासा करते हुए धमतरी पुलिस ने बताया कि 9 नवंबर को शहर के रिसाइपारा वार्ड के राधा कृष्ण ज्वेलर्स के यहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।  जिसमें चांदी के आभूषण सहित बेनटेक्स के आभूषण भी चोर द्वारा चोरी करने की जानकारी दी गई थी।  मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए 12 दिन बाद आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है । 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button