RADA
छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा मुठभेड़ में जवानाें की सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, कहा – बस्तर में शांति व विकास का दाैर लौट आया

 रायपुर ।  सुकमा के कोंटा, भेज्जी इलाके में आज सुबह हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों को बधाई दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति, विकास और प्रगति का दौर लौट आया है। उन्होंने सुरक्षाबलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य रखा है, जिसकी पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ रहे है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका