अपराध
Trending

तेलंगाना से लाया जा रहा 470 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर । राजनांदगांव जिले की अंतर्राज्जीय जांच चौकी पाटेकोहरा में 470 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना राज्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।

पाटेकोहरा जांच चौकी में खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो ट्रकों में 470 क्विंटल धान पाए जाने पर जब इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना से लाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि टीम ने दोनों ट्रकों में लोड धान को जब्त कर पुलिस चौकी चिचोला की सुपुर्दगी में दे दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से परिवहन कर धान को सरायपाली और रायपुर ले जाया जा रहा था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper