छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री श्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख का चेक प्रदान किया

पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका