RADA
मनोरंजन

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे तमन्ना और विजय

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। विजय लंबे काफी समय से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी रचा ले। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या बताया गया।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लेंगे घर?
123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय मुंबई में एक आलीशान घर की तलाश कर रहे हैं और वे साल 2025 में सात फेरे ले सकते हैं। शादी करने के बाद दोनों नए घर में शिफ्ट होंगे। हालांकि कपल के तरफ से इस खबर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों अपने प्यार को लेकर काफी वोकल रहते हैं।
बॉलीवुड में कमाल दिखा रहीं तमन्ना
तमन्ना कई सालों से बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में एक्टिवली काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वो फिल्मों से ज्यादा अपने डांस वीडियो से पॉपुलर हो रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी स्त्री 2 रिलीज हुई थी। जिसमें तमन्ना ने ‘आज की रात’ गाने पर ऐसा डांस किया था कि लोग उनके कायल हो गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की लव स्टोरी
पिछले साल 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। अपने रिश्ते पर बात करते हुए तमन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विजय वर्मा पर पूरा भरोसा है। रोमांस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि विजय मेरा पूरा ख्याल रखेंगे इसलिए मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।’ फिल्म ‘लस्ट स्टोरी 2’ में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। कहा जाता इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका