अपराध
Trending

चाक़ूबाजों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, बदमाशों ने कान पकड़कर चाकू रखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है के नारे लगाए

 रायपुर। राजधानी की सड़काें पर बदमाश बेखौफ घूम रहे  हैं। नाबालिग तक धारदार हथियार और चाकू लेकर घूम रहे हैं।  बदमाश आए दिन में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर साेशल मीडिया में पाेस्ट कर रहे हैं।  साथ ही पुलिस भी सोशल मीडिया पर ऐसे बदमाशों पर नजर बनाए हुए है।

एक ऐसे ही ताजा मामले में रायपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने चाकू के साथ वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे।  पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद इन युवकों की जमकर क्लास ली है, साथ ही वीडियो में दिख रहे चाकू को भी जब्त कर लिया है। दोनों युवकों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफ़ी मांगते नजर आ रहे है। साथ ही वह कान पकड़कर ‘चाकू रखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे भी लगाते नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस ऐसे बदमाशाें पर नजर बनाए हुए हैं जाे आम नागरिकाें काे डरा-धमकाकर दहशत फैलाते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper