छत्तीसगढ़
Trending

Breaking : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं

भगवान श्री राम जी की कृपा और आप सभी के स्नेह  से मैं और मेरे स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित  : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

बलरामपुर।  बलरामपुर जिले में आज  महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के वाहन सड़क हादसे का शिकार हाे गई।  दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े कुसमी जा रही थीं। घटना चारगढ़ के पास राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई।

जानकारी के अनुसार, मंत्री के वाहन को एक क्लीनिकल लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री राजवाडे़ के काफिले की करीब चार गाड़ियां आपस में टकरा गई। ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है। स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण मंत्री के काफिले को कुछ समय के लिए रोका गया। फिलहाल, मंत्री सुरक्षित हैं और घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और मामले की गहन जांच जारी है।

भगवान श्री राम जी की कृपा और आप सभी के स्नेह  से मैं और मेरे स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित  

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्वीट कर जानकारी दी की भगवान श्री राम जी की कृपा और आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से मैं और मेरे साथ मौजूद सभी स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं । हम सभी स्वस्थ है, किसी को भी चोट नहीं आई है । आप सभी के प्रेम और दुआओं के लिए धन्यवाद ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper