RADA
छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए हटाए 50 से ज्यादा ठेले और गुमटी

आरडीए काम्पलेक्स फूल चैक में लगभग 12 अवैध पक्की गुमटियां तोड़ी गई  

रायपुर । रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार  एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह के निर्देशानुसार राजधानी शहर रायपुर के मार्गो को जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम यातायात कायम करने मार्गो को कब्जा मुक्त करने अभियान निरंतर जारी है।
आज लगातार दूसरे दिन प्रभावी तरीके से अभियान राजधानी शहर के जयस्तंभ चैक से जीई मार्ग में आमापारा चैक तक मुख्य मार्ग के दोनो ओर चलाकर लगभग 50 से अधिक ठेला गुमटियों को हटाने की कार्यवाही अभियान पूर्वक नगर निगम के नगर निवेशक आभास मिश्रा, जोन 2 कमिष्नर डाॅ. आर.के. डोंगरे, जोन 4 कमिश्नर  अरूण ध्रुव सहित जोन 2 जोन 4 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता टीम के संबंधित नगर निवेष अधिकारियों कर्मचारियों एवं पुलिस प्रषासन बल की उपस्थिति में की गई।

अभियान के दौरान आरडीए काम्पलेक्स फूल चैक में निर्मित लगभग 12 अवैध पक्की गुमटियों को नियमानुसार नोटिस देने की कार्यवाही उपरांत थ्रीडी व श्रमिकों की सहायता से तोडने एवं यातायात जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम बनाने की प्रभावी कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन रायपुर द्वारा राजधानी शहर निगम क्षेत्र के मार्गो में अभियान नागरिको को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने एवं मार्गो को कब्जा मुक्त करने निरंतर जारी रहेगा। इस बाबत दिन की दोनो पाॅलियों में मार्गो में कब्जा मुक्त करने का अभियान जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका